*कार सेवक के परिजनों को जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व भाजपा नेता ने सम्मानित किया,भावुक हुआ माहौल*
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2024 at 08:25 PM , 120लखीमपुर खीरी। जिले के पलिया शहर में बहुत ही प्रतिष्ठित एवं जाने-माने समाजसेवी रहे प्रभु श्री राम जी के भक्त वा राम मंदिर आंदोलन के समय जेल गए आंदोलनकारी स्वर्गीय पंडित नरेश मिश्रा (लक्ष्मी प्रिंटिंग प्रेस वाले) उनकी धर्मपत्नी को उनकी बेटी अंजू मिश्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी परिवार पलिया के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी सुनील सिंह एवं भाजपा नेता रवि गुप्ता ने राम जी का अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रभु श्री राम जी के अयोध्या में बने भव्य मंदिर के चित्र का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वर्गीय श्री पंडित जी द्वारा दिए गए योगदान के लिए उनके परिजनों को सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया कि पलिया क्षेत्र के बाकी बचे कार सेवकों एवं उनके परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा






_page-0001.jpg)
























Comments