इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू में अकादमिक सत्र जनवरी 2024 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी
लखीमपुर खीरी Feb 09, 2024 at 11:10 AM , 479मोहम्मदी-खीरी।। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू में अकादमिक सत्र जनवरी 2024 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र 27 203 गन्ना किसान महाविद्यालय की समन्वयक डॉ रीना तिवारी ने बताया कि वर्ष में दो बार जनवरी एवं जुलाई में प्रवेश होता है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं ले सकते हैं वे इग्नू में प्रवेश ले सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है कोई भी विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन से इग्नू की वेबसाइट IGNOU.ac.in की लिंक पर जाकर ऐडमिशन पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर अपने आप को एनरोल्ड करते हुए प्रवेश ले सकते हैं। स्नातक स्तर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के ऐसे लोग जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम है उनका शिक्षण शुल्क में विशेष छूट प्रदान की जा रही है। इग्नू अपने विद्यार्थियों को ई ज्ञानकोष, स्वयं प्रभा चैनल आदि डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं के माध्यम से गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराता है। इग्नू अध्ययन केंद्र 27203 पर बीए एवं एम.ए समाजशास्त्र, हिंदी ,अर्थशास्त्र ,एवं अंग्रेजी में प्रवेश ले सकते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments