कुंभी चीनी मिल द्वारा बाइक रैली निकालकर किसानों को वसंतकालीन गन्ना बुबाई के लिए प्रेरित किया गया*
लखीमपुर खीरी Feb 09, 2024 at 11:05 AM , 219अमीर नगर खीरी।कुंभी चीनी मिल द्वारा बाइक रैली निकालकर किसानों को वसंतकालीन गन्ना बुबाई के लिए प्रेरित किया गया*
कुंभी चीनी मिल द्वारा किसानों के खेतो में वसंतकालीन गन्ना बुवाई कराने के लिए एक बाइक रैली का शुभारंभ किया गया।इसका सुभारंभ कुंभी चीनी मिल के यूनिट हेड सुनील कुमार यादव ने फीता काट कर व हरी झंडी दिखाकर किया।चीनी मिल द्वारा अपनी योजनाओं का विस्तार करने के लिए बाइक रैली में गन्ने की उन्नत किस्म co -15023, Co- 0118, CoLk 14201 की बुवाई, चौड़ी पंक्ति और गहरी और ट्रेंच विधि से करने के लिए प्रेरित किया गया।
मिल क्षेत्र के कृषकों को बाइक रैली के द्वारा प्रेरक अभियान चलाकर जागरूक किया गया। किसानों से अति शीघ्र से शीघ्र बुवाई के लिए अपील की गई।
इस मौके पर गन्ना अध्यक्ष संदीप सिंह, पंकज शाही (उत्पादन अध्यक्ष) राजीव श्रीवास्तव वित विभाग , सर्वेश मिश्रा एचआर हेड, रीजनल हैड चंद्रहास सिंह,लोकेश राणा, जगपाल सिंह, राजकुमार सिंह ,पुष्पेन्द्र सिंह सहित सभी जोनल प्रभारी, सीएफए टीम एचआर कुंभी व गन्ना कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।






_page-0001.jpg)
























Comments