फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

लखीमपुर खीरी , 150

गोला गोकरननाथ खीरी।
नगर से सटे हुए रेलवे लाइन के किनारे बसे ग्राम भवानीगंज में शुक्रवार की रात एक युवक ने अपने घर के मकान के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भवानीगंज निवासी श्री कृष्ण के 28 वर्षीय पुत्र सुरजीत ने घर के मकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसका पता चला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर सुरजीत के शव को दफना दिया है। बताते हैं सुरजीत का एक बड़ा भाई है उसका विवाह हो चुका है और उसकी दो बहने थी उनका भी विवाह संपन्न हो चुका है। चौकी प्रभारी  सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Related Articles

Comments

Back to Top