संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज की गई 72 शिकायतें

लखीमपुर खीरी , 157

गोला गोकरननाथ खीरी।

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा ने की । इस दौरान तहसीलदार सुखवीर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मिली जानकारी के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व महक में की 41, पुलिस विभाग की 12,  संयुक्त जांच हेतु सात, विकास विभाग की पांच, आपूर्ति विभाग की दो, चकबंदी विभाग की दो, श्रम विभाग की एक, सहकारिता विभाग की एक, लोक निर्माण विभाग की एक सहित कुल 72 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया और 72 शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु प्रेषित कर दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top