सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, अनदेखी कर रहा तहसील प्रशासन
लखीमपुर खीरी Jan 19, 2024 at 08:50 PM , 360दबंगों की दबंगई जारी, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की तैयारी
श्रीनगर गांव की सरकारी जमीन पर दबंग कर रहे अवैध निर्माण, जिम्मेदार बेखबर
बाक्स _
ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी सहित अन्य उच्चधिकारियों को दी लिखित सूचना, प्रशासन की चुप्पी संदिग्ध!
फूलबेहड़-खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध कब्जे पर किए गए निर्माण को बुलडोजर चलाकर गिरवा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भूमाफिया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए अवैध निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं इसी तरह एक मामला फूलबेहड क्षेत्र के श्रीनगर का सामने आया है।
जहां पर भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन की भूमि पर अवैध कब्जा कर उस पर पक्का निर्माण कार्य करा रहा हैं महिला प्रधान मैसूरजहां पत्नी स्व० साजिद अली निवासी श्रीनगर ने कहा कि शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य नही रूक रहा है जिसको लेकर ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल व छुटभैय्ए नेताओ पर मिली-भगत व सरंक्षण में रहकर अवैध कब्जा करवाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के अन्तर्गत श्रीनगर का है जहां पर भूमाफिया
मनोज यादव व विनोद यादव पुत्रगण राजाराम यादव निवासी श्रीनगर थाना फूलबेहड जनपद खीरी ने श्रीनगर की सरकारी जमीन जिसका गाटा संख्या 802 पर जबरदस्ती अवैध निर्माण करवाया जा रहा हैं जिसको लेकर ग्राम प्रधान ने 112 नम्बर कॉल कर इवेंट आई डी- P19012405595 भी बुलाया था लेकिन उक्त दबंगो ने निर्माण कार्य नही रोका बल्कि गाली-गलौच व फौजदारी पर आमदा हो गए।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध कब्जा कर रहे लोग शातिर किस्म के व्यक्ति है और अवैध कब्जा धारक लेखपाल की प्राइवेट मुंशी भी है शायद इसीलिए लेखपाल साहब मूकदर्शक बने हुए हैं फिलहाल क्षेत्रीय लेखपाल पर भी अवैध निर्माण कराने व मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने आहत होकर उपजिलाधिकारी लखीमपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण को रुकवाने व उक्त दबंग भूमाफियाओं पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है दिलचस्प बात यह है कि अब देखना है कि प्रशासन क्षेत्रीय लेखपाल श्रीनगर पर किसी प्रकार की कार्यवाही करता है या नही?
स्थानीय लेखपाल राम किशोर से इस मामले को लेकर जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है शायद शिकायतकर्ता को जानकारी नही है वह पक्का निर्माण आबादी मे हो रहा है।
वही ग्राम प्रधान श्रीनगर मैसूर जहां से इस बाबत जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि इस सरकारी जमीन गाटा संख्या 802 पर मुझसे ही मनोज यादव व विनोद यादव पुत्रगण राजाराम यादव निवासी श्रीनगर थाना फूलबेहड जनपद खीरी ने हवा भरने की दुकान रखने के लिए पूछा था अब यह धीरे-धीरे टैक्टर ट्राली सहित अन्य सामान खड़ा करते हुए आज पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया शिकायत करने पर मुझे भी धमकी दी जा रही है अवैध कब्जाधारी सरकारी जमीन गाटा संख्या 820 पर आलीशान मकान बनवाकर रह भी रहा है इसके बावजूद अब वो गाटा संख्या 802 पर भी अवैध निर्माण करा सरकारी जमीन पर दुकानें बनवाना शुरू कर दिया हैं उक्त अवैध निर्णय का विरोध किया तो मुझे भी धमकाया जा रहा है! फिलहाल मैंने सम्बंधित जिम्मेदारो को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है!






_page-0001.jpg)
























Comments