मानवता के रक्षक श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर निघासन नगर पंचायत में नगर कीर्तन निकाला गया।

लखीमपुर खीरी , 131

निघासन खीरी

नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का स्वागत जगह जगह किया गया। शोभायात्रा में श्री गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।शोभायात्रा में चल रहे पंच प्यारे लोगों की श्रद्धा का केंद्र बने थे।सैकड़ों महिलाए व बालिकाए शोभायात्रा के आगे झाड़ू लगाकर सेवा कर रहे थे। उसके पीछे पंच प्यारे थे और गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी।जिसमें गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए भारी मात्रा में श्रद्धालु चल रहे थे।
शोभायात्रा में गतका पार्टी ने हैरतअंगेज़ करतब दिखाते हुए लोगों को आकर्षित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top