*टेक्नोलॉजी की मदद से पारदर्शितापूर्ण हो रही धान खरीद*
लखीमपुर खीरी Jan 18, 2024 at 06:10 PM , 183*डीएम ने बताई धान खरीद की पूरी प्रक्रिया*
लखीमपुर खीरी 18 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत शासन स्तर से ही धान खरीद प्रक्रिया और समर्थन मूल्य के संबंध में जारी गाइडलाइन का अनुपालन और टेक्नोलॉजी की मदद से पारदर्शितापूर्ण धान खरीद हो रही। कतिपय लोगों द्वारा जानकारी के अभाव में बिना किसी तथ्य के धान खरीद प्रक्रिया के संबंध में भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही है। इन भ्रामक जानकारी से बचें और खरीद प्रक्रिया को भली भांति जान ले।
इस संबंध में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने धान खरीद प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए कृषक बन्धुओं को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in अथवा विभाग के मोबाइल एप up kisan mitra पर पंजीयन कराना जरूरी है। पंजीकृत किसानों से ही धान क्रय किया जायेगा। पंजीयन के बाद तहसील स्तर पर प्रत्येक कृषक पंजीयन के सत्यापनोपरान्त ही कृषक धान विक्रय का पात्र होगा। धान विक्रय के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। पंजीकरण के लिए वर्तमान मो.नं. पर SMS द्वारा प्रेषित OTP भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी। कृषक का बैक खाता आधार सीडेड (अर्थात बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप एवं सक्रिय होना जरूरी है। धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था है। कृषक बन्धुओं से धान खरीद क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज (E-POP) के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करते हुए की जायेगी।
*किसान दिवस.... में बोले किसान गंगाराम, साहब, कोई नही हुई दिक्कत, सेंटर पर बिका धान, खाते में मिला पैसा*
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम ने मौजूद किसानों से पूछा कि उन्हें धान विक्रय में कोई सुविधा तो नहीं हुई। इसपर लखीमपुर तहसील के ग्राम कोरारा निवासी किसान गंगाराम ने खड़े होकर कहा कि साहब, हमने अपना 54 कुंटल धान ढसरापुर सेंटर पर बेचा, हमें कोई सुविधा नहीं हुई। इसपर डीएम ने किसान से धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया पूछी। किसान गंगाराम ने बताया कि पहले जनसेवा केंद्र से 74 कुंटल धान विक्रय का पंजीयन कराया। मोबाइल पर ओटीपी आया। इसके बाद लेखपाल ने सत्यापन किया। उसके खेत में 54 कुंटल धान निकला, जिसे ढसरापुर क्रय केंद्र पर बेचा, जिसका पैसा उसके आर्यावर्त बैंक, मुड़िया खुर्द के बैंक खाते में 72 घंटे में आ गया।































Comments