खीरी पुलिस का ये कौन सा रूप ! बच्चों के साथ पीड़ित महिला को सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी , 163

मोहम्मदी पुलिस की संवेदनहीनता! फरियादी महिला को घसीटते हुए वीडियो वाइरल


रोता रहा बच्चा लेकिन पुलिस का नहीं पसीजा दिल, धरने पर बैठी महिला को दरोगा ने सड़क पर घसीटा

बाक्स -
पुलिस ने महिला को घसीटा : गोद में था मासूम, फिर भी नहीं पसीजा दिल, कार्रवाई से बिलख पड़े बच्चे, वीडियो वाइरल

 

लखीमपुर-खीरी। जिले के मोहम्मदी कस्बे में एक बार फिर पुलिस की शर्मनाक हरकत सामने आई है।
इसका वाइरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला को सड़क पर खींचते हुए दिख रहे हैं। महिला की गोद में बच्चा है वह भी बिलखता हुआ नजर आ रहा है। पास में खड़े दो और बच्चे भी चीख चीखकर रो रहे हैं वही बात खड़े लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन मे हड़कंप मच गया है वाइरल वीडियो मोहम्मदी कस्बे के हनुमान द्वार चौराहे के पास का बताया गया है। 
बताते हैं कि कोतवाली के गांव हरिहरपुर निवासी महिला का गांव के ही लोगों से एक दिन पहले विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बुधवार को शिकायत लेकर महिला कोतवाली पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला अपने बच्चों को लेकर हनुमान द्वार के पास सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगी।
चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को सड़क से हटाने का प्रयास किया। जब महिला नहीं हटी तो उसे घसीटकर सड़क से हटाया। पुलिस की कार्रवाई से महिला के बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया फिलहाल इस मामले को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top