*किसानों को लॉटरी सिस्टम से मिलेंगे कृषि यंत्र*

लखीमपुर खीरी , 144

लखीमपुर खीरी 09 जनवरी। कृषि विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर किसानों को यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल से टोकन जारी किए गए हैं। जिन यंत्रों के लिए लक्ष्य से अधिक टोकन जारी किए गए हैं। उन यंत्रों के लिए लाभार्थियों को चयन टोकन के बाद माध्यम से लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने दी।

उन्होंने किसान भाइयों को सूचित करते हुए बताया कि लॉटरी संपन्न करने की कार्रवाई डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समिति के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में 11 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से की जाएगी, ताकि इसमें पारदर्शिता बनी रहे और इसके पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लाटरी के माध्यम से ब्लॉकवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top