*वोटर जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी*
लखीमपुर खीरी Jan 09, 2024 at 06:52 PM , 145लखीमपुर खीरी 09 जनवरी। बुधवार को उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) श्रद्धा सिंह की अगुवाई में शहर में मतदाताओं को जागरूक करने लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदाता चुनावी लोकतंत्र के आधार और अहम कड़ी हैं।
मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक कर ले ताकि निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई असुविधा न हो। मतदाता सूची निर्वाचन की आत्मा है। यदि मतदाता सूची स्वच्छ एवं पारदर्शी है तो निर्वाचन में कोई कठिनाई नहीं आएगी।
डीएम ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण तभी संभव है, जब मतदाता अपने मतों का उचित प्रयोग करते हुए अपने प्रतिनिधित्व का चुनाव करें। इसके लिए आपका नाम मतदाता सूची में होना बहुत जरूरी है। आप स्वयं के साथ साथ आसपास के लोगो का वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराए और मतदाता बने।
इस दौरान डीएम ने रैली में शामिल बच्चों को मतदाता शपथ दिलाई। इस जागरूकता रैली में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक, एनसीसी के कैडेट्स, स्काउट्स के रोवर्स रेंजर्स एवं शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने शहर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाल कर शहर के निवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। कलेक्ट्रेट में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तौसीफ अहमद, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार, सुनील कुमार, अतुल सेन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।































Comments