पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई

लखीमपुर खीरी , 239

लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा तहसील इकाई लखीमपुर सदर के तत्वाधान में हिन्दू हृदय सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल पद्मविभूषण स्व० कल्याण सिंह जी की ९२वीं जन्मजयंती का आयोजन आज दिनांक 05/01/2024 को ग्राम बेलपुरवा निकट पतरासी  में पूर्व प्रधान श्री मोती लाल लोधी जी के निवास पर बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन पुष्प समर्पित कर किया गया। जिसका संचालन श्री श्याम सुंदर लोधी ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री हरी राम लोधी ने स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु स्व० बाबूजी ने मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लात मारकर किया था। श्रद्धेय कल्याण सिंह जी अपने संघर्ष के बलबूते इन्टर कॉलेज के अध्यापक से लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल तक की कुर्सी पर बैठे परन्तु राष्ट्र ब प्रभु श्रीराम जी के लिए उन्होंने को त्याग किया है वैसा त्याग कोई नहीं कर सकता है। जब जब अयोध्या में भव्य मंदिर के बारे में चर्चा होगी तब तब हमारे परम श्रद्धेय कल्याण सिंह जी याद किए जायेंगे। गोष्ठी को श्री भैरव प्रसाद लोधी जी, श्री जगदीश प्रसाद लोधी जी, श्री रामगोपाल लोधी जी, ब्रम्हादीन लोधी जी, श्री भारत प्रसाद लोधी जी,श्री राजेन्द्र प्रसाद लोधी प्रधान जी आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया ।
उक्त कार्यक्रम में दूर दराज से चलकर आए सैकड़ो सामाजिक बंधुओ ने भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top