*गौ रक्षा संग्रह अभियान को ब्लाक निघासन के अधिकारियों ने किया फेल*
लखीमपुर खीरी Dec 14, 2023 at 07:47 PM , 188*सांड के हमले से ग्राम बरोठा निवासी सुरेश प्रकाश त्रिपाठी हुए घायल*
निघासन-- ब्लाक निघासन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरोठा में डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह लखीमपुर खीरी द्घारा निर्देशित कार्यक्रम गौ रक्षा संग्रह अभियान के तहत प्रत्येक गांव गांव से आवारा गौवंशीय पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जा रहा था। जिसमें ब्लाक निघासन के खण्ड अधिकारी जयेश सिंह के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत बरोठा से भी दो बार में कुछ गौवंशीय पशु पकड़े गये थे लेकिन जिम्मेदारों की एवं प्रशासन की घोर लापरवाही से अब भी बरोठा में गायें और सांड घूम रहे हैं।
बीती रात को सुरेश प्रकाश त्रिपाठी को एक सांड ने पटक दिया जिससे वह काफी चोटिल हो गये जिन्हें परिवारी जनों ने डायल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र निघासन भेजा लेकिन डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करके उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। इसमें अधिकारियों की घोर लापरवाही के शिकार हुए हैं सुरेश प्रकाश त्रिपाठी देखना यह है कि इसमें उच्चाधिकारी क्या करते हैं।
*दो बार गौवंशीय पकड़वाने के बाद आखिर गांव में दोबारा सांड आए तो आए कहां से यह एक चिंताजनक सोचनीय विषय है*






_page-0001.jpg)
























Comments