गृहमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Dec 14, 2023 at 07:40 PM , 129भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाए सुरक्षा
लखीमपुर खीरी आज दिनांक 14/12/023 को भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज" के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियो ने माननीय गृहमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी खीरी के माध्यम से पांच सूत्री ज्ञापन दिया गया इससे पहले विलोबी मेमोरियल हॉल में संगठन की बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार "पंकज" ने कहा कि भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव जी को बराबर जान से मारने की धमकी मिल रही है देश में कई अनहोनी घटनाएं हो चुकी हैं इसलिए धमकी को ध्यान में रखते हुए हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए नोएडा स्थित उनके कार्यालय में भी अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करी गई है जिसकी सूचना स्थानी पुलिस को दी जा चुकी है इस प्रकरण पर सरकार को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए उन्हें तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए अगर लापरवाही बरती गई तो हम संगठन के लोग उग्र आंदोलन के लिए वाद्य होंगे अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी संगठन के प्रदेश मंत्री कामिल उस्मानी ने कहा कि इस कृति की जितनी निंदा की जाए कम है सरकार को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी मिलन किसी खतरे से कम नहीं है जिसे सरकार गंभीरतापूर्वक अमल में ले और तत्काल सुरक्षा महिया कराए
इस दौरान इस दौरान श्याम पांडे मुकेश पांडे हिमांशु तिवारी पिंटू वर्मा नेनु दीक्षित इकबाल अहमद खान सालिक राम जायसवाल मीडिया प्रभारी इरफान अंसारी शैलेश शर्मा बृजमोहन लाल शर्मा कुलदीप सलमान मंसूरी रियाजुद्दीन सद्दाम हुसैन समीर अहमद अकबर आदि काफी संख्या में पद अधिकारी गण मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments