*कवच योजना के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान*
लखीमपुर खीरी Dec 10, 2023 at 06:21 PM , 118के. के. शुक्ला
लखीमपुर खीरी। थाना गौरीफंटा में कवच योजना के तहत भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के पुलिस ने अभियान चलाया टीम बाडर के ग्राम कीरतपुर पहुंची तस्करी आदि के बारे में समझाया।एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा अवधेश कुमार यादव, एस0आई0 अभिषेक पाण्डेय ने आज दिनांक 10/12/2023 को कवच सेल के अंतर्गत ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की।बैठक में उपस्थित ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों तथा थारू जनजाति के गणमान्य नागरिकों से बिभिन्न पहलुओं पर वार्ता की गई तथा उन्हें उच्चाधिकारियों एवं शासन के आदेशों निर्देशो से अवगत कराते हुए बिभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, इसके पश्चात भारत नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की गई।






_page-0001.jpg)
























Comments