गांव-गांव में किसान भाईयों को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करें - रमेश चन्द्र मिश्रा

लखीमपुर खीरी , 129

के. के. शुक्ला


किसानों को मजबूत करना ही संघ का उद्देश्य : रमेश चन्द्र मिश्रा 


किसानों को दिलाई भारतीय किसान संघ की सदस्यता


बाक्स - 

भारतीय किसान संघ द्वारा गांव गांव चलाया सदस्यता अभियान, सदस्यता ग्रहण कर किसानों से एकजुट होने की अपील

 

लखीमपुर-खीरी। भारतीय किसान संघ सदस्यता अभियान के तहत देश के करोड़ों किसानों को संघ के साथ जोड़ा जा रहा है इसी क्रम में जनपद खीरी में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया संगठन का सदस्य बनने के लिए दस रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया है जिसकी रसीद तत्काल किसान को मुहैया कराई जा रही है, उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों के पास सुविधाओं व आधुनिक खेती की तकनीकों की भारी कमी हैं आज प्रतिदिन सैकड़ों किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। इसका कारण कॉरपोरेट की ओर से कृषि क्षेत्र में व्यापारीकरण को बढ़ावा देना है। किसानों को अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आने के बाद किसानों से किए गए वादों को भूल जाती हैं और व्यापार के नाम पर किसानों को लूटने के लिए कंपनियों को खुलेआम आजादी दे देती है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में खीरी जिले की सभी तहसीलों व ब्लाक के गांवों में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 
जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि विश्व के अंदर भारतीय किसान संघ किसानों का सबसे बड़ा अराजनैतिक संगठन है कमजोर व आर्थिक रूप से पिछड़े किसानों को मजबूत करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है जब तक किसान संगठित नहीं होगा तब तक किसानों की समस्या बनी रहेगी, इसलिए किसान संगठित हों।
इसी क्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में जिले की समस्त तहसीलों व विकास खण्डों के गांवों में पदाधिकारी जनसभा आयोजित करते हुए किसानों को जागरूक करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि देश के किसानों को रसायनिक खेती का त्याग कर जैविक खेती को दैनिक प्रयोग में लाना होगा। इसके बाद ही किसान अपनी फसलों का उचित लाभ ले सकते हैं।
रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि यदि किसान और खेती को बचाना है तो गो-आधारित प्राकृतिक खेती ही एक मात्र रास्ता है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के माध्यम से किसानों ने सदस्यता ग्रहण की नए सदस्यों ने जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा का आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि हम सभी लोग भारतीय किसान संघ के दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठापूर्ण निर्वाह करेंगे।
इसी क्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा  ने कहा संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से जनपद के सभी तहसीलों के गांवों में जो विचार गोष्ठी एवं सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता लेने वाले सैकड़ों किसानों आभार व्यक्त किया।
तहसील सदर लखीमपुर की ब्लाक फूलबेहड की ग्राम पंचायत बड़ागांव, बसहा भूड़, श्रीनगर, राजापुर, सरवा आदि गांवों में सघन सदस्यता अभियान चलाकर प्रमुख समाजसेवी डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने भारतीय किसान संघ के एक हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top