पुण्य तिथि पर याद किए गए बाबा साहेब

लखीमपुर खीरी , 102

लखीमपुर खीरी। 6 दिसंबर को बोधिसत्व, संविधान निर्माता,भारत रत्न , बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर जनपद लखीमपुर खीरी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दर्जनों जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबासाहेब जी को याद किया गया। इसी कड़ी में गोला गोकर्णनाथ कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर प्रहलाद पटेल की अगवाई में सबसे पहले कैंप कार्यालय में माल्यार्पण/ पुष्प अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन हुआ तदोपरांत गोला नगर में स्थापित डॉक्टर अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर के प्रतिमा पर जयकारों के साथ माला अर्पण किया गया।
 कार्यक्रम में रामकुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, दीपक राजवंशी, सतीश चंद्र मिश्रा, अमित गुप्ता, फकीर मोहम्मद, सगीर अहमद, अमन, राम भरोसे गौतम , धर्मेंद्र सिंह,छोटेलाल नेता भदैहया, पंकज पटेल, विक्रम पटेल, अनीस अहमद, आदेश पटेल, सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top