*क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिo निघासन के अवशेष निर्वाचन का कार्यक्रम जारी, एआर कोऑपरेटिव ने दी जानकारी*
लखीमपुर खीरी Dec 06, 2023 at 07:06 PM , 106लखीमपुर खीरी 06 दिसंबर। उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग लखनऊ एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिo निघासन विकास खण्ड निघासन खीरी की प्रबन्ध कमेटी का अवशेष निर्वाचन 07 दिसंबर एवं सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन 08 दिसंबर को समिति कार्यालय पर समय 10 बजे से सायं 04 बजे तक पूर्व निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराये जायेगे। उक्त आशय की जानकारी सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता पीके शुक्ला ने दी। उन्होंने कहा कि अपील है कि प्रत्याशी एवं मतदाता निर्वाचन में प्रतिभाग करें।






_page-0001.jpg)
























Comments