डाक सप्ताह दिवस के अन्तर्गत मनाया गया टिकट संग्रह आनंद दिवस,

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नगर के अशोक चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत डाक टिकट संग्रह आनंद दिवस धूमधाम से मनाया गया,

बताते चलें डाक मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश पर 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें आयोजित सप्ताह की थीम "विश्व डाक दिवस- एक डाक नेटवर्क- अनंत संभावनाएं" रखी गई है,

 इसी क्रम में 12 अक्टूबर सोमवार को डाक टिकट संग्रह आनंद दिवस गोला के पोस्ट ऑफिस में धूमधाम से मनाया गया,
इस अवसर पर नगर के एकमात्र डाक टिकट संग्रह करता और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार पटवारी को पोस्ट मास्टर मुकेश यादव ने फूलमाला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया, 

कार्यक्रम में बोलते हुए पोस्ट मास्टर मुकेश यादव ने महेश पटवारी द्वारा 40 वर्षों से डाक टिकट संग्रह करने के प्रयासों की सराहना की, 
वही महेश पटवारी ने डाक टिकटों के संग्रह में आने वाली परेशानियों के बारे में बताते हुए बताया कि डाक टिकट सिर्फ एक टिकट नहीं होता, यह देश और विदेश की इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान करता है ,भूगोल की जानकारी देता है, और संस्कृति के बारे में भी बताता है ,खेलो पशु पक्षियों पर जारी डाक टिकट उनके बारे में जानकारी प्रदान करते हैं

और साथ में नगर के डाकघर में महेश पटवारी के संग्रहीत डाक टिकटों की कार्यालय में प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे विभागीय कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी ध्यानपूर्वक देखा और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की

इस अवसर पर मुकेश यादव, राहुल सक्सेना, स्वप्निल बाजपेई, नीतू वर्मा, सुखदीप कुमार, डालचंद अवस्थी , सुनील सेठी, चैतन्य दीक्षित, अनुभव सिंह, अमन ,आस्था दीक्षित, मोनिका, दिलीप, गोविंद मिश्र समेत तमाम लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Comments

Back to Top