अजबापुर मिल के कर्मचारियों के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में मारी बाजी

लखीमपुर खीरी , 6

मितौली खीरी।डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, अजबापुर चीनी मिल के कर्मचारियों के बच्चों ने हाल में घोषित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मिल परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मिल के गन्ना विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों ने सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

गन्ना विभाग में कार्यरत सुधीर कुमार शुक्ला के पुत्र ऋषभ शुक्ला का चयन केनरा बैंक में क्लर्क/कैशियर पद पर हुआ है। वहीं विजय वर्मा की पुत्री प्रिया वर्मा ने ग्रामीण बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनकर सफलता हासिल की है।इसी क्रम में गिरीश बाजपेई के पुत्र प्रियांशु बाजपेई का चयन गुरुग्राम की एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। विनोद मिश्र के पुत्र विनीत मिश्र ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि राजीव पाण्डेय के पुत्र विशाल पाण्डेय का चयन आयकर विभाग में हुआ है।कर्मचारियों के बच्चों की इस उपलब्धि पर मिल प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है और सभी चयनित बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top