सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगी हेल्दी बेबी प्रतियोगिता
लखीमपुर खीरी Oct 06, 2026 at 06:17 PM , 5फरधान सीएचसी में सुबह 11 बजे होगा आयोजन, स्वस्थ बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
लखीमपुर-खीरी। शासन के निर्देश पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरधान में कल 7 अक्टूबर को हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में बच्चों के वजन, लंबाई, टीकाकरण की स्थिति और समग्र स्वास्थ्य के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। स्वस्थ पाए जाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी की विशेष भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग के संयुक्त प्रयास से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा।
क्या बोले सीएचसी अधीक्षक!
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के पोषण, नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ समय से सीएचसी फरधान पहुंचकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।






_page-0001.jpg)
























Comments