पलिया मण्डी समिति ने व्यापारियों को जारी किया सख्त निर्देश

लखीमपुर खीरी , 0

पलिया कलां-खीरी। कृषि उत्पादन मण्डी समिति पलिया कलां ने क्षेत्र के समस्त गल्ला व्यापारियों को कृषि उपज के स्टॉक का मण्डी अभिलेखों में अनिवार्य रूप से अंकन कराने के निर्देश दिए हैं।
 प्रभारी सचिव सौरभ भारती द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि धान की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ व्यापारिक फर्मों द्वारा खरीदी गई कृषि उपज का पूरा स्टॉक मण्डी अभिलेखों में दर्ज नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा कुछ फर्में अपने पंजीकृत पते के बजाय अन्य स्थानों पर कारोबार करती पाई गई हैं।
समिति ने व्यापारियों को तत्काल समस्त स्टॉक का अभिलेखों में अंकन कराने के निर्देश दिए हैं। क्रॉस चेकिंग के दौरान बिना अभिलेख दर्ज स्टॉक मिलने या पंजीकृत पते से बाहर अवैध कारोबार पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध सर्च-सीजर की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए व्यापारी को स्वयं जिम्मेदार बताया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top