बारिश से सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा,आवागमन प्रभावित,,

लखीमपुर खीरी , 0

जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत एवं खडंजा लगवाने की उठाई मांग।

 बाँकेगंज ,खीरी। विकासखंड बांकेगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर-3 में जंगल के निकट बानूकया में भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा कटकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को इस मार्ग से गुजरने में परेशानी हो रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की स्थिति की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का अब तक अपेक्षित ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क पर बने गड्ढे को शीघ्र भरवाने तथा मिट्टी से पटि सड़क पर खड़ंजा लगवा कर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

इस संबंध में विजय कुमार, पप्पू, देवराज, सीमरजीत सिंह, रंजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, नवजीत सिंह,लाली सहित अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत एवं खरंजा लगवाने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top