खीरी टाउन में बहुउद्देशीय कैंप का आयोजन
लखीमपुर खीरी Oct 03, 2026 at 05:57 PM , 83 से 9 अक्टूबर तक विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की मिलेगी जानकारी
खीरी टाउन-खीरी आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत खीरी कार्यालय परिसर में बहुउद्देशीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से विभागीय काउंटर लगाए गए हैं, जहां लोगों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
यह कैंप 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कैंप में चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, कृषि, सेवायोजन, उद्योग, श्रम, डूडा सहित कई विभागों से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।
कैंप में नगर पंचायत खीरी की चेयरपर्सन उजमा बी पहुंचीं और उन्होंने कैंप में आए लोगों से मुलाकात कर विभिन्न विभागों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सुविधा होती है।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि फहीम अहमद मौजीद ने भी कैंप में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाओं से जोड़ना और उनकी जरूरत के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराना है।
नगर पंचायत खीरी के अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों को एक स्थान पर लाने का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। इससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में भी सुविधा मिलेगी।
कैंप में नगर पंचायत के सभासदगण और कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा व्यवस्थाओं में सहयोग करते नजर आए। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने काउंटर पर मौजूद रहकर लोगों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते रहे।
बताया गया कि जिलाधिकारी कार्यालय, खीरी की ओर से नगर पंचायत खीरी को निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।
कैंप में पहुंचे लोगों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जानकारी और सेवाएं मिलने को उपयोगी बताया। यह कैंप 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments