पत्रकारों के अधिकारों से खिलवाड़ हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से उठेगी आवाज
लखीमपुर खीरी Oct 02, 2026 at 05:50 PM , 0फूलबेहड़ (खीरी)। पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी पत्रकार साथी को अनावश्यक रूप से परेशान करने अथवा उसके अधिकारों का हनन करने का प्रयास हुआ तो संगठन कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाएगा। यह बात शुक्रवार को फूलबेहड़ में आयोजित ऐप्जा की ब्लॉक स्तरीय बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सिरताज अली ने कही।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिरताज अली ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन और आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में किसी पत्रकार साथी के साथ होने वाली समस्या को व्यक्तिगत न मानकर संगठन की समस्या समझा जाएगा और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार की समस्या पूरे संगठन की समस्या और एक पत्रकार की आवाज पूरे संगठन की आवाज है।
ब्लॉक उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथी आपसी समन्वय बनाए रखें और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों। ब्लॉक महामंत्री सलमान खान, ब्लॉक महासचिव मोहम्मद रिजवान और संगठन मंत्री पंकज शर्मा ने भी पत्रकार हितों के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की बात कही।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, पत्रकार साथियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दीनदयाल को ब्लॉक डिप्टी महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मो. तलहा, सुनीत बाजपेई, जसवंत कुमार, मो. आलम, संतोष तिवारी, मो. असलम, साबिर अली, नंदेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमित यादव, विधिक सलाहकार विनोद कुमार यादव, मुशीर अहमद, अतहर खान, आदिल खान, रेहान गाजी, अमित शुक्ला और रहमत अली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments