नायब तहसीलदार ने किया संविलियन विद्यालय का निरीक्षण वट वृक्ष का रोपण किया

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी।  विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के संविलियन विद्यालय मौजमाबाद विकासखण्ड फूलबेहड़ का दिनांक 29 सितम्बर को नायब तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम फल वितरण कंपोजिट ग्रांट,  डिजिटल क्लास, पुस्तकालय,भौतिक परिवेश , शौचालय,कक्षा- कक्ष एवं छात्रों से संवाद कर शैक्षिक प्रगति की सराहना की।* उसके उपरांत आंगनबाड़ी बाल वाटिका आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला का गोद भराई कार्यक्रम एवं एक वट वृक्ष का विद्यालय परिसर में रोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका एवं ईसीसी एजुकेटर उपस्थित पाए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top