बारिश एवं तेज हवाओं से जनजीवन हुआ पूरी तरह अस्त-व्यस्त

लखीमपुर खीरी , 2

(मनोज मिश्र/केके शुक्ला) 


धौरहरा खीरी। दो दिन से हो रही रिमझिम भारी बारिश एवं तेज हवाओं से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। जिला मुख्यालय के निर्देश पर राजस्व विभाग,विकास विभाग,नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार बारिश के मौसम में तहसील क्षेत्र के ग्राम जम्हौरा निवासी 25 वर्षीय उमेश पुत्र अवधेश शुक्रवार दोपहर जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था जहां उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत होने की सूचना मिली है।इस मामले में तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि परिवार को दैवी आपदा के तहत सहायता राशि दी जाएगी।
 बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से राम बट्टी (चौराहा) सिसैया ढखेरवा हाइवे पर लगा संत तुलसीदास का स्वागत गेट उखड़ने से रास्ता जाम हो गया गनीमत रही कि कोई जन व धन हानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची नगर पंचायत टीम ने जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे करा दिया गया इसके बाद रास्ता ठीक से चालू हो सका। इस दौरान मौके पर चौकी की पुलिस मौजूद रही। धौरहरा से सरसवा मार्ग पर तेज हवाओं के चलते आधा दर्जन पेड़ों के गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।बाद में जरिए जेसीबी रास्ता चालू हुआ।दो दिन से चल रही रिमझिम से लेकर जोरदार बारिश व हवा के तेज थपेड़ों के बीच नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव जैसे हालात पैदा हो गये जिससे वर्तमान व पूर्व में हुए विकास कार्यों की पोल खुल गई।
 ज्ञात हो नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी के लिए करोड़ों रुपए के टेंडर पास हुए लेकिन कार्य आधा अधूरा होने से कस्बे का दक्षिणी भाग व उत्तरी हिस्से डूबने की स्थिति में पहुंच गए बताए जाते हैं। शनिवार को बारिश के मौसम में नगर प्रशासन का पानी खींचने का यंत्र चलने की दिन भर आवाजें सुनाई देती रही।और तो और विकास खण्ड धौरहरा परिसर के साथ तहसील परिसर भी बारिश में जलमग्न रहा। दो दिन से हो रही लगातार बारिश से क्षेत्र में धान गन्ना व केला की ज्यादातर फसलें पूरी तरह धराशाई हो गई हैं जिससे किसानों को भारी नुक़सान पहुंचा है।

Related Articles

Comments

Back to Top