2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन! यूपी अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने पदाधिकारियों के साथ की संगठन मजबूत करने पर चर्चा

लखीमपुर खीरी , 2

तराई क्षेत्र में संगठन को धार देने की कवायद, रालोद प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा


रालोद की बड़ी बैठक, 2027 फतह के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प


लखीमपुर-खीरी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में 25 सितंबर को संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर गहन मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता माननीय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवकरण सिंह, माननीय उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य चंद्रबली यादव और माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष तराई क्षेत्र पी.के. पाठक मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि 2027 का चुनाव संगठन की मजबूती के दम पर लड़ा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से बूथ स्तर पर जाकर लोगों से जुड़ना होगा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने तराई क्षेत्र में संगठन को और अधिक धार देने पर विशेष जोर दिया।
राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवकरण सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन ही पार्टी की असली ताकत है और सभी को एकजुट होकर 2027 के लक्ष्य को हासिल करना है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सचिव राजेश शुक्ला, सैयद शाह जी, रालोद जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती राजकुमार ओझा, जिला अध्यक्ष गोंडा राजेश श्रीवास्तव, मैनपुरी जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top