कृषक समाज इंटर कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन,
लखीमपुर खीरी Sep 24, 2026 at 05:25 PM , 9गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान पर्यावरण एवं संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि,विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव आरती गुप्ता,प्रज्ञा रश्मि सहित सभी स्वयं सेवक सेविकाएं उपस्थित है संचालन देवेंद्र सिंह ने किया,






_page-0001.jpg)
























Comments