*45 यूनिट वाले उपभोक्ता को विजिलेंस टीम ने बनाया बिजली चोर! 5 बजे 40 लोगों के साथ छापा, 2 लाख लूटकर अपना केबिल जोड़कर फंसाने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाल से कहा - मुकदमा दर्ज कर जेल भेजो*

लखीमपुर खीरी , 0

(हरिशंकर मिश्र)

*लखीमपुर-खीरी।* कोतवाली सदर के शिवालापुरवा (गढ़ी मिदनियाँ) निवासी एक गरीब बिजली उपभोक्ता के साथ हुई घटना ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जो व्यक्ति महीने में मात्र 45 यूनिट बिजली जलाता है, उसे ही 35-40 लोगों की टीम ने सुबह 5 बजे घर में घुसकर न सिर्फ बिजली चोर बना दिया, बल्कि घर में रखे 2 लाख रुपये भी लूट लिए।

पीड़ित *सरीफुल हसन खाँ पुत्र फकीर मोहम्मद खाँ, निवासी शिवालापुरवा* ने *दिनांक 17.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर* को शिकायती पत्र देकर JE विजिलेंस समेत पूरी टीम पर FIR की मांग की है।

*बिल में 45 यूनिट, फिर भी चोरी का नोटिस*

सरीफुल विद्युत विभाग का 1985 से नियमित उपभोक्ता है।
- *कनेक्शन ID: 5487151000, अंतिम बिल नं. 548354517822*
- *06.07.2026 को रीडिंग 4207 और 07.08.2026 को 4247, कुल खपत सिर्फ 45 यूनिट, बिल मात्र 176 रुपये।*
- 1 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन, घर में 3 सदस्य, कोई बकाया नहीं। मेला मैदान के पास पुड़िया की दुकान और मनी ट्रांसफर, सिम रिचार्ज का काम कर परिवार पालता है।

इतनी कम खपत के बावजूद विभाग ने उसे बिजली चोरी का नोटिस थमा दिया।

*दूसरा सच - सुबह 5 बजे 40 लोगों का धावा, तहरीर में क्या लिखा?*

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि *घटना 23.07.2026 सुबह लगभग 5 बजे* की है। वह छत के कमरे में सो रहा था।

> "JE संत कुमार सागर (मो. 8840365257) मय दरोगा शिवकुमार, कर्मचारी वेद, सोनू बाबूजी, बंटी, सुधीर, कामरान व 35-40 अज्ञात लोगों के साथ खुद को विजिलेंस बताकर आए। कुछ लोग छत से और जीने से उतरकर घर के अंदर घुस गए।"

शोर सुनकर जब वह नीचे आया तो देखा घर बाहर से घिरा है और अंदर पूरी टीम मौजूद है। कारण पूछने पर कहा - *"आपकी मूवी / वीडियो बन चुका है, घबराओ नहीं जब जेल जाओगे तब पता लगेगा।"*

बाहर विद्युत विभाग की बड़ी सीढ़ी वाली गाड़ी खड़ी थी, जिसमें 2-3 केबिल रखे थे। आरोप है कि टीम के एक व्यक्ति ने *उसके वैध कनेक्शन का तार काटकर अपना केबिल जोड़ दिया और उसे बिजली चोरी में फंसाकर वीडियो बना ली।*

*बेटी के बैग से 2 लाख लूटने का आरोप*

सबसे गंभीर आरोप लूट का है। पीड़ित के अनुसार उसके कमरे में *बेटी के बैग में 4 गड्डी 500-500 के नोट, कुल 2,00,000 रुपये* रखे थे, जो उसकी दुकान और मनी ट्रांसफर के थे।

> "इस धनराशि को उक्त लोगों ने लूट लिया।"

इस घटना के गवाह *शकील खान और साहिद अली निवासी मिदनिया* सहित कई लोग हैं।

*SP से शिकायत, फिर भी उल्टा उसी पर कार्रवाई, गवाहों को धमकी*

सरीफुल का कहना है कि उसने इसकी शिकायत पहले पुलिस अधीक्षक खीरी से भी की थी, लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं हुई, लूटी गई रकम वापस नहीं मिली, उल्टा उसी पर बिजली चोरी की विधिक कार्रवाई कर दी गई।

उसके साक्ष्यों को भी *कर्मचारी कामरान, सोनू व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकाया* जा रहा है, जिसका फोटो भी उसके पास है।

पीड़ित ने सवाल उठाया है कि विद्युत अधिनियम के तहत सूर्योदय से पहले इस तरह की छापेमारी प्रतिबंधित है, फिर 5 बजे बिना महिला पुलिस के घर में घुसने की इजाजत किसने दी? साथ ही जीएसटी चोरी और फर्जी खातों से लेन-देन की भी जांच की मांग की है।

पीड़ित सरीफुल हसन खाँ (मो. 8960813883, 7007303221) ने कोतवाली पुलिस से मांग की है कि JE संत कुमार सागर, विजिलेंस दरोगा शिवकुमार व अन्य 35-40 लोगों पर *लूट, षडयंत्र, अवैध रूप से घर में घुसने और फर्जी तरीके से बिजली चोरी में फंसाने* का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए और उसकी 2 लाख की धनराशि वापस दिलाई जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top