"स्वस्थ कल के लिये आयुर्वेद" के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दिनांक 23/09/2026को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जडौरा खीरी द्वारा 11वे योग दिवस के उपलक्ष्य में "स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद" संकल्पना एवं ग्राम कपरहा में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
मालूम हो कपरहा मे पूर्व प्रधान कपरहा नीरज शुक्ला के आवास पर नि: शुल्क आयूष चिकित्सा शिविर का किया गया, जिसमे आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी जडौरा हरि शंकर वर्मा व बार्डब्याय अनंगपाल चौधरी के द्वारा लगभग चार दर्जन से अधिक मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात नि: शुल्क दवाइयां दी गई, इस अवसर पर डाक्टर ने सभी आये हुये मरीजो से अपने जीवन से आयुर्वेद दवाइयो के इस्तेमाल करने की व सुवह शाम टहलने व ब्यायाम करने की सलाह दी,

Related Articles

Comments

Back to Top