विद्या निकेतन कालेज में सेवा संकल्प अभियान आयोजित, गोला गोकर्णनाथ खीरी,

लखीमपुर खीरी , 6

दिनांक 22 सितम्बर 2026  दिन मंगलवार को मा० प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना के विकास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमे "मेरे सपनों का भारत" विषय पर  चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्र उत्कर्ष मिश्रा एवं छात्राओं आदया शुक्ला, सृष्टि मिश्रा, स्वास्तिका सिंह ने  प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से सेवा के महत्व, समाज के प्रति अपने दायित्वों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर  मुख्य अतिथि वरिष्ठ बी०जे०पी० कार्यकर्त्ता श्री अशोक सक्सेना  ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों के साथ जनकल्याण और सुशासन से संबंधित कार्यों को विस्तार से छात्रों को समझाया । 
जिला समन्वयक श्री सुमित सक्सेना ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से प्रेरणा लेते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया,  
विद्यालय के  के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिये जागरूक और आत्मविश्वासी युवा शक्ति को आवश्यक बताया।

Related Articles

Comments

Back to Top