निमंत्रण मे जा रहे दो युवको पर बाघ ने किया हमला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायलो को पहुंचाया सीएचसी गोला,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, महेशपुर रेंज के अंतर्गत महेशपुर बीट के गांव मे रात को पास के गांव मे जा रहे दो युवको पर बाघ ने किया हमला,
ग्रामीणो की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घायलो को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया था,जहां इलाज के पश्चात उनको छुट्टी देदी गई,
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर रेंज के निकटवर्ती गांव अशर्फीग॔ज गांव निवासी त्रिवेणी सहाय पुत्र हीरालाल व धनीराम पुत्र बुद्दा जो रात लगभग नौ बजे पास के ही गांव उदयपुर मे रिस्तेदारी मे निमंत्रण मे जा रहे दो युवको पर गांव गांव से कुछ दूरी पर बाघ ने हमला कर दिया था,
जिसकी सूचना होने पर ग्राम प्रधान विरेन्द्र सिंह ने रात मे ही वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही को फोन पर सूचित किया, जिसके चलते फौरन ही मौके पर मय दलदल के साथ  बीट इन्चार्ज अखिलेश सिंह ने घायलो को गोला सामुदायिक स्वस्थ केंद्र मे भर्ती कराया था, जहां इलाज के पश्चात उनको छुट्टी दे दी गई, 
इस पश्चात वन विभाग की टीम ने मौके पर गस्त व कांविग कर लोगो को जागरूक किया है,

बाघ की लोकेशन के लिये मौके पर ही उठाये गये ड्रोन,
वन विभाग की टीम मे अखिलेश सिंह की अगवाई मे वन दरोगा मित्रपाल तोमर, विजय सिंह, माया प्रकाश, पंकज गौतम,रोहित श्रीवास्तव, प्रज्वल सिंह व वाचर छत्रपाल सिंह, आलोक सहित तमाम वन विभाग का स्टाफ मौके पर मौजूद रहा,

Related Articles

Comments

Back to Top