भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विभिन्न विद्यालयों में शांतिपूर्वक सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2026 at 06:15 PM , 7मितौली-खीरी। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार मितौली के तत्वावधान में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा में कक्षा पांच से 12 तक के 631 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
परीक्षा का आयोजन प्रशिक्षित आचार्यों की देखरेख में किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार मितौली के ब्लॉक प्रभारी मास्टर कामता प्रसाद की अगुवाई में मितौली एवं पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों तथा जीवन आदर्शों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।
परीक्षा में राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली में 70, आदर्श इंटर कॉलेज मितौली में 55, जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में 137, सत्यम पब्लिक स्कूल मितौली में 55, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता में 140, केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज मितौली में 120, सरस्वती शिशु मंदिर मितौली में 20, जंगबहादुरगंज विद्यालय में 96 तथा चंदन विद्या मंदिर कॉलेज भौनापुर बरवर में 80 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं तथा छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दी।






_page-0001.jpg)
























Comments