स्वच्छता जागरूकता अभियान में बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश, चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मिले पुरस्कार
लखीमपुर खीरी Sep 18, 2026 at 06:30 PM , 11खीरी टाउन-खीरी नगर पंचायत खीरी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक, पुलिस चौकी के निकट स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के एसबीएम नवनीत ने बच्चों को सूखा एवं गीला कचरा, प्लास्टिक कचरा तथा मेडिकल कचरे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा कूड़े को निर्धारित डस्टबिन में ही डालने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत खीरी के नामित सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री रोहित अवस्थी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू खान, अध्यापक दाऊद यार, नगर पंचायत खीरी के सदस्य मकसूद अली, लिपिक जगदीश प्रसाद, राम पूजन, जीशान, आरिफ, कमलेश सहित नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments