डॉ. वाणी गुप्ता के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत फल वितरण एवं रक्तदान शिविर

लखीमपुर खीरी , 10

लखीमपुर खीरी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता के नेतृत्व में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय संबद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती एवं उपचाररत मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि मरीजों की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना चिकित्सा सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है।

इसी क्रम में डॉ. वाणी गुप्ता की पहल पर नवनिर्मित जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दिया। प्राचार्या ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, महामंत्री आशु मिश्रा तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top