16 सितंबर 2026 ,अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर प्रतियोगिताएं संपन्न,
लखीमपुर खीरी Sep 16, 2026 at 06:42 PM , 2गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दक्षिण खीरी वन विभाग के तत्वावधान में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं के मध्य इस अवसर पर निबंध , पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताएं दक्षिण खीरी वन विभाग की ओर से आए डॉ भानु प्रताप कनिष्ठ अनुसंधान सहायक जिला पर्यावरण समिति लखीमपुर खीरी एवं डॉ सरोज कुमार जिला परियोजना अधिकारी गंगा समिति लखीमपुर खीरी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। प्रार्थना सभा में शिक्षक देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के क्षरण से होने वाली हानियां एवं उसकी रोकथाम के लिए वैश्विक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा इस वर्ष की थीम एक ठण्डे ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के किगाली संशोधन के तहत सतत शीतलन के 10 वर्ष पूर्ण होने का जश्न है। उन्होंने कहा मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की सफलता ने न केवल ओजोन परत को विनाश से बचाया है बल्कि यह जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी व्यापक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए एक आशा की किरण और एक व्यवहारिक मॉडल भी प्रदान करता है। इस अवसर पर ओजोन परत संरक्षण जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सक्षम वर्मा ने प्रथम प्रियांशी गौतम ने द्वितीय और ईशा कटियार ने तृतीय स्थान अर्जित किया। निबंध प्रतियोगिता में हृदयांशी सक्सेना प्रथम नवनीत शर्मा द्वितीय तथा अरीबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि क्विज प्रतियोगिता में रिया पटेल प्रथम शशांक द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं । सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में मनीष राज सिंह , अम्बरीश वर्मा , अमर दीक्षित पीटीआई सरोज कुमार वर्मा एवं आरती गुप्ता मौजूद रही। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को वन विभाग की ओर से जागरूकता टी शर्ट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया और आयोजको डॉ भानु प्रताप और डॉ सरोज कुमार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा विश्व ओजोन दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक अनुस्मारक है कि जब विज्ञान नीति और वैश्विक एकजुटता एक साथ काम करते हैं तो क्या नहीं हासिल किया जा सकता है। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लखपत भारती ने आयोजकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए । कार्यक्रम संयोजक डॉ अनिल कुमार ने सफ़ल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।






_page-0001.jpg)
























Comments