भारतीय योग संस्थान लखीमपुर ने मनाया योग उत्सव एवम् सम्मान समारोह
लखीमपुर खीरी Sep 16, 2026 at 05:50 PM , 2लखीमपुर-खीरी, 16 सितंबर।
भारतीय योग संस्थान लखीमपुर ने स्थानीय गुरु नानक इंटर कॉलेज के सभागार में आज बड़े ही हर्षोल्लास व भव्यता के साथ योग उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट जिला प्रधान ने की। इस विशेष कार्यक्रम में सेवक सिंह अजमानी जिला एवं प्रांतीय संरक्षक नरेश चंद्र वर्मा प्रांतीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी, शिवराम वर्मा जिला मंत्री, अशोक कुमार तोलानी जिला संगठन मंत्री तथा महिला जिले की प्रधान अर्चना श्रीवास्तव, जिला मंत्री महिला कामिनी मिश्रा, जिला संगठन मंत्री महिला सुमन वर्मा तथा डॉक्टर सुशीला सिंह मंचासीन रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक कुमार तोलानी व रचना बरनवाल क्षेत्रीय प्रधान महिला जिला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि के साथ हुआ।
अर्चना श्रीवास्तव व सीमा श्रीवास्तव ने मनमोहक स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत किया जो काफी सराहनीय रहा।
रंगारंग कार्यक्रम में बेबी नयन श्री शर्मा, नेहा सचदेवा, नंदिता, दीक्षा श्रीवास्तव तथा युगल गीत मोनिका व सीमा के काफी प्रशंसनीय रहे सभी ने खूब तालिया बटोरी।
सम्मान वितरण के क्रम में जिला प्रधान ने विगत दिवस संपन्न हुए प्रांतीय योग शिविर में समर्पण भाव से अच्छा कार्य व सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का नाम लेकर उनके प्रति आभार, धन्यवाद व शुभकामनाएं व्यक्त किया।
विशेष कर कार्यक्रम संयोजक राम टहल वर्मा के कार्य मेहनत लगन समर्पण भाव की प्रशंसा की। अशोक कुमार तोलानी, शिवराम वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, कामिनी मिश्रा, सुमन वर्मा, डॉक्टर सुशीला सिंह के कार्य व्यवहार की प्रशंसा के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य उमा शंकर त्रिवेदी व सभी क्षेत्रीय प्रधान, क्षेत्रीय मंत्री, केंद्र प्रमुख, उप केन्द्र प्रमुख तथा योग शिक्षकों साधक साधिकाओं सहित 100 लोगो को प्रशस्ति पत्र, हैंड बैग व पेन देकर सम्मानित किया गया।
प्रांतीय योग शिविर आयोजन में मुख्य भूमिका नरेश चंद्र वर्मा व सेवक सिंह अजमानी की रही इनके भी प्रति जिला प्रधान ने कृतज्ञता व्यक्त कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को महिला जिला प्रधान, प्रांतीय संरक्षक तथा प्रांतीय प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि योग अपने में एक बहुत ही सुन्दर सभी विधाओं से अतिरिक्त विधा है इसको अपनाने से व्यक्ति आजीवन निरोगी रह सकता है।
मुख्य अतिथि अरविंद कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय योग संस्थान लखीमपुर में ही नहीं पूरे देश एवं विदेश में निःशुल्क योग साधना करवा रहा है इसका लाभ सभी को लेना चाहिए। उन्होंने भारतीय योग संस्थान के क्रिया कलापों सहित पूरे परिवार के प्रति पसन्नता जाहिर करते हुए
सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
जिला प्रधान ने मुख्य अतिथि तथा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के इस भव्य कार्यक्रम में जिले के महिला एवं पुरुष योग केंद्रों के सभी साधक साधिकाओं सहित कई सौ गणमान्य उपस्थित रहे।
भारतीय योग संस्थान परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
अंत में शांति पाठ एवं वृहत जलपान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments