होनहार छात्रा प्रियांशी दीक्षित का चयन जूनियर अस्सिटेंट के पद पर हुआ,
लखीमपुर खीरी Sep 13, 2026 at 06:05 PM , 3गोला गोकर्णनाथ खीरी,
साथ ही साथ राजस्व लेखपाल के प्रथम चरण का भी परिणाम आया उसमें भी प्रियांशी का चयन हुआ है। प्रियांशी के पिता राजेश दीक्षित गोला डाकघर में उप डाकपाल के पद पर कार्यरत हैं माता सुशीला दीक्षित कुशल ग्रहणी है। भाई अंकुर दीक्षित एवं छोटा भाई दीपक दीक्षित बिहार राज्य में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। प्रियांशी की इस उपलब्धि पर डॉo आदर्श दीक्षित ने कहा की प्रियांशी बहुत ही प्रतिभाशाली छात्रा है उसका चयन तो होना ही था। अभी प्रियांशी की कई प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षाफल आने शेष हैं मुझे विश्वास है कि वह उनमें भी सफल होगी। प्रियांशी के पिता राजेश दीक्षित ने कहा कि मेरी बेटी लेखपाल के आगे के चरण में भाग नही लेगी क्योंकि अगर उसका चयन फाइनल रूप से लेखपाल के पद पर भी हो जाता है तो किसी एक अभ्यर्थी की पोस्ट उसके पास सुरक्षित हो जाएगी और कोई एक योग्य अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित हो जाएगा। उनके पिता की इस दूरदर्शी सोच का अनुपालन हम सभी को करना चाहिए।






_page-0001.jpg)
























Comments