शराब की दुकानों का निरीक्षण, सीसीटीवी और स्टॉक रजिस्टर की जांच
लखीमपुर खीरी Sep 12, 2026 at 06:40 PM , 1मोहम्मदी-खीरी। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी उमेश चंद चौरसिया एवं आबकारी इंस्पेक्टर हृदय नारायण पांडेय की मौजूदगी में पुलिस व आबकारी विभाग के स्टाफ के साथ क्षेत्र की देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सभी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कैमरों का रुख सड़क की ओर भी होना आवश्यक है, ताकि दुकानों के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा प्रत्येक दुकान के स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध शराब के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए






_page-0001.jpg)
























Comments