गैर इरादतन हत्या में तीन के खिलाफ करवाई

लखीमपुर खीरी , 1

मोहम्मदी संवाददाता 
कस्बा में पुलिस ने तेज आवाज को लेकर 17 जुलाई को हुई मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था पीड़ित की मौत हो जाने पर पुलिस ने पंजीकृत अभियोग में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ोतरी के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है जिसमें एक बाल अपचारी है। 
कस्बा इंचार्ज अखिलेश सिंह के अनुसार बाजार खुर्द मोहल्ले में तेज आवाज को लेकर अहमद ने विरोध किया था जिस पर रितिक, विकास और बाल अपचारी नैतिक उर्फ तन्नू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था 9 सितंबर को अहमद की मौत के बाद मुकदमा  विवेचना दौरान गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ोतरी कर रितिक और विकास को जिला जेल भेजा गया है वही बाल अपचारी नैतिक उर्फ तन्नू को हरदोई जेल भेजे जाने की बात बताई गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top