अति जर्जर व जीर्ण क्षीण दशा मे पहुंच गया पूर्व मे संचालित साधन सहकारी समिति का भवन,
लखीमपुर खीरी Sep 11, 2026 at 05:52 PM , 8जर्जर भवन मे बांधे जा रहे मवेशी व पाथे जा रहे कंडे,
ग्राम प्रधान ने फोन के माध्यम से उच्च अधिकारियो को कराया अवगत,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मे ग्राम पंचायत की जमीन पर लगभग चार दशक यानि लगभग 1980 पूर्व मे संचालित हो रहा साधन सहकारी समिति का भवन अति जीर्ण क्षीण अवस्था मे पहुंच गया है,
जिसमे ग्रामीण अपने अपने मवेशियो को बांधते है और उसकी खाली जगह मे महिलाओ के द्वारा कंडा पाथने का कार्य किया जा रहा है इतना ही नही गांव के दर्जनो बच्चे भी उसमे खेलने के लिये जाया करते है, जिससे कोई बडी घटना घट सकती है, जिसके चलते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रकाश वर्मा ने फोन के माध्यम से उच्च अधिकारियो को जर्जर भवन की जानकारी देकर ढहाये जाने की मांग की है,
सर्वेश सिंह,
साधन सहकारी समिति
घरथनियां मे संचालित साधन सहकारी समिति का उनके पास संचालित होने का कोई रिकार्ड नही है,
श्रृषिकेश पटेल
ऐपीओ कोआपरेटिव
गोला खीरी, ने बताया कि इतना पूराना रिकार्ड हमारे यहां दर्ज नही है, जानकारी होने पर इसको जमींदोज कराने की कार्रवाई कराई जायेगी,
सरलादेवी वर्मा
ग्राम प्रधान
घरथनियां, हमारे ग्राम सभा की जमीन पर पूर्व मे बना साधन सहकारी समिति का भवन अति जीर्ण क्षीण हो गया है, जो कभी भी भरभरा कर गिर सकता है,
जिसकी सूचना उच्च अधिकरियो को फोन से करा दी गई है,






_page-0001.jpg)
























Comments