हरदेव राजा स्थान पर आस्था और उल्लास के संग सम्पन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

लखीमपुर खीरी , 6

अमीर नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजगढ़ स्थित प्रसिद्ध बाबा हरदेव राजा स्थान पर सात दिनों से चल रही भक्ति की अनवरत धारा से बृहस्पतिवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ संपन्न हुई 
जन्माष्टमी की श्रंखला का यह समापन दिवस श्रद्धा भक्ति और उत्सव संगम बन गया। कार्यक्रम संयोजक संत रामपाल जी ने परंपरा का निर्वाह करते हुए विधि विधान से यज्ञ का आयोजन कराया।
पंडित विजय नहर मिश्रा जी  कथावाचक रजनीश पाल के वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान हो उठा ‌। हवन की अग्नि में आहुति  पड़ते ही श्रद्धालुओं के हृदय भक्ति से पुलकित हो उठे। संत रामपाल जी ने श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया ‌। जन्मोत्सव के समापन  अवसर पर कन्या भोज और विशाल भंडारे   का आयोजन हुआ जिसमें   ग्राम पंचायत वासी  अपार भीड़ उमड़ी। हर ओर भक्ति भाव और सेवा का उत्साह दिखाई दिया ‌। इस पुण्य अवसर पर सेवादार प्रधान जवाहर पाल,दृगपाल मास्टर सालिकराम पाल, वेदपाल, शिवपूजन पाल, सूरज कश्यप,सोनू पाल, सरोज पाल ,जोगिंदर पाल ,सुशील कश्यप , गुड्डू कश्यप , रामप्रसाद पाल  शोभित कुमार बलराम सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे

Related Articles

Comments

Back to Top