लखनऊ में 27 सितंबर को होगा राष्ट्रीय वाल्मीकि सम्मेलन

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर-खीरी।लखनऊ। वंचित शोषित सामाजिक संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ और महादलित परिसंघ की ओर से 27 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय वाल्मीकि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चंदन लाल वाल्मीकि ने बताया कि सम्मेलन पीडब्ल्यूडी भवन स्थित विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन दो सत्रों में होगा, पहला सुबह 10 बजे और दूसरा दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश भर के मंत्री, सांसद, विधायक और सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों के लिए मैलानी, गोला, लखीमपुर, सीतापुर व लखनऊ सहित कई जिलों में बैठकें कर समाज के लोगों से पहुंचने की अपील की जा रही है। सम्मेलन में वाल्मीकि समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक हिस्सेदारी, आरक्षण के वर्गीकरण, 20 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण और आउटसोर्स के बजाय नियमित भर्ती जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top