सीआरपीएफ जवान का ग्रह आगमन पर हुआ स्वागत, सेवा निवृत्त फौजी अरविंद फौजी ने उसका माल्यार्पण कर स्वागत किया,
लखीमपुर खीरी Sep 08, 2026 at 06:25 PM , 1गोला गोकर्णनाथ खीरी, गोला तहसील क्षेत्र के अलीगंज निवासी तरुण पांडे पुत्र बबलू पांडे का सीआरपीएफ में चयन हुआ था, कल कठिन ट्रेंनिग पूर्ण कर ग्रह आगमन पर उत्साहित ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ नवजवान का जोरदार स्वागत सत्कार किया इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के नारों भारत माता की जय जय हिंद की सेना वन्दे मातरम से गुंजायमान हो उठा कस्बे में पहुंचने पर सबसे पहले ग्रामीणों की अगवानी में स्वागत होने के पश्चात नवजवान ने प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन पूजन किये इस अवसर पर रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्र ने नवजवान का स्वागत करते हुए कहा कि एक फौजी जो सेना में जाने से पहले सिर्फ किसी का बेटा होता है वो सेना में जाने के बाद पूरे भारत का बेटा हो जाता है और भारत माता की सुरक्षा और सेवा प्राणों से बढ़कर करता है इसलिए जवानों ओर उनके परिजनों को आदर व सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए इस दौरान स्वागत करने वालो में जितेंद्र पांडे एड. रिटायर्ड दरोगा पंकज पांडे,पुष्पेंद्र पांडे,
अंकित अवस्थी,रिंकेश तिवारी,राजबहादुर यादव,गुड्डू पांडे सहित परिवारीजन व ग्रामवासी उपस्थित रहे,






_page-0001.jpg)
























Comments