तीन साल से लापता युवती की तलाश को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग,
लखीमपुर खीरी Sep 07, 2026 at 05:47 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी बुजुर्ग प्रेम शंकर मौर्या द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो के बाद उनकी लापता बेटी की तलाश और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। वीडियो में बुजुर्ग पिता ने आरोप लगाया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व गांव का ही निवासी दीपू पुत्र सुरेश कुमार वर्मा उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद से अब तक उनकी बेटी वापस नहीं लौटी है।
पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी के संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन लंबे समय तक उन्हें कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग पीड़ित से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से संपर्क कर मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने थाना भीरा क्षेत्र के संबंधित हल्का इंचार्ज से भी मामले को लेकर सीधे बातचीत की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा लापता युवती की सुरक्षित तलाश किए जाने की मांग रखी।
पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया कि मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है और दो दिन के भीतर युवती तथा संबंधित युवक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बरामद कर घर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, युवती की वास्तविक स्थिति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि युवती जीवित है और कहीं मौजूद है तो उसकी सुरक्षित तलाश कर सकुशल परिवार तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं, यदि जांच में किसी प्रकार का अपराध, धमकी या अन्य आपराधिक कृत्य सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर कमलजीत मंडल महामंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल बिजुआ, आकाश कनौजिया मंडल उपाध्यक्ष बिजुआ, गोल्ड मिश्रा मंडल अध्यक्ष ब्लॉक बिजुआ, राजा भाई ब्लॉक उपाध्यक्ष बिजुआ, अभिषेक मिश्रा सदस्य बिजुआ, सतीश कुमार राजपुर, हैप्पी गुप्ता संयुक्त मंत्री बिजुआ, सीटू कश्यप सदस्य बिजुआ, मोनू राजपूत सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments