नलकूप विभाग में कोठरी निर्माण में बड़े घोटाले की आशंका,सीडीओ ने दिए जांच के आदेश
लखीमपुर खीरी Aug 31, 2026 at 06:55 PM , 17लखीमपुर खीरी।नलकूप विभाग में बनी कोठरियों के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने भ्रष्टाचार की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। इस जांच दल में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अमित सिंह परिहार और अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार को शामिल किया गया है।
गठित की गई टीम जल्द ही निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जांच टीम मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी,निर्माण कार्यों की वास्तविक गुणवत्ता और मानकों की स्थिति।परियोजना पर आई कुल लागत और खर्च का ब्यौरा।निर्माण कार्य से जुड़े सभी सरकारी अभिलेखों और दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल।सीडीओ ने जांच टीम को जल्द से जल्द अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद से ही नलकूप विभाग और संबंधित ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments