खैरेटिया बांध रोड रेलवे ट्रैक को बचाने के लिए ईटा से बनाई जा रही ठोकर

लखीमपुर खीरी , 18

तिकुनिया खीरी
 सिंचाई विभाग द्वारा खैरटिया बांध रोड पर स्थित मैलानी नानपारा रेलवे ट्रैक को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने नजदीकी भट्ठो से ईटा मंगा मंगा कर बांध के किनारे बिछाए गए पत्थरों के किनारे कटान स्थल पर बोरियों में भरकर ठोकर बनाना शुरू किया है इस कार्य से विभाग दावा करता है की कटान नहीं होगा फिलहाल खैरेटिया क्षेत्र के जसनगर क्षेत्र के राकेश चौबे, मोजी लाल , जोखन मेलाराम लोगों का कहना है नदी इस समय जसनगर में जोरो से ठोकर मार रही है इसी के सामने देवी मंदिर और बांध रोड है जिसके चलते खतरा निरंतर बना हुआ है सिंचाई विभाग का कहना है जहां-जहां से कटान हो रहा है वहा ईटा बोरियों में भरकर ठोकर बनाई जा रही है इससे कटान पर काफी हद तक सफलता मिल रही है फिलहाल अभी रेलवे ट्रैक और बांध रोड को कोई खतरा नहीं है
 नदी का जलस्तर बढा था  अब कम होने लगा है कटान की आशंका को लेकर बांध रोड के किनारे ईटा से ठोकर बनाई जा रही है जिससे काफी हद तक सफलता मिल रही है कनक पाल गंगवार अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

Related Articles

Comments

Back to Top