सड़क निर्माण की मांग को लेकर कीचड़ में लेटे ग्रामीण, तहसीलदार के आश्वासन पर 4 घंटे बाद धरना समाप्त
लखीमपुर खीरी Aug 31, 2026 at 06:28 PM , 16मितौली खीरी। विकासखंड मितौली व थाना क्षेत्र के ग्राम दरी नगरा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब नगरा निवासी सिकंदर शाह अपने समर्थकों के साथ सड़क निर्माण कराए जाने को लेकर जमीन में रोड पर भरे कीचड में लेट कर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे धरने की सूचना पर तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक तथा विकासखंड मितौली के एपीओ मनरेगा राजकुमार सिंह तथा ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए धरने पर लेटे सिकंदर शाह से बातचीत करने लगे सिकंदर शाह की मांग के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा रास्ते को नहीं बनवाया गया ग्राम प्रधान का कथन था कि पीडब्ल्यूडी द्वारा इस रूट का निर्माण कराया जा रहा है इसी लिए मेरे द्वारा इस रोड का निर्माण नहीं कराया गया इंटरलॉकिंग ईट ग्राम प्रधान महेंद्र राठौर द्वारा मंगाई गई थी वह सड़क के किनारे लगी हुई है ग्रामीणों का आरोप था कि इंटरलॉकिंग मंगवाये जाने के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा रोड नहीं बनवाई गई ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पांच दिन का समय देते हुए कहा अगर मौसम खुला रहा तो वह रोड बनवाए जाने का आश्वासन दिया गया. सड़क निर्माण कराए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया लगभग चार घंटे तक चला धरना तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह के आस्वासन पर समाप्त कर दिया गया तहसीलदार मितौली ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानक के अनुसार शीघ्र सड़क का निर्माण कराया जाय समस्त तहसील के अधिकारी कर्मचारी कोतवाली प्रभारी मितौली अपने दलबल के साथ धरना स्थल पर डटे रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments