विद्या निकेतन में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न,
लखीमपुर खीरी Aug 31, 2026 at 06:25 PM , 17दिनांक 31अगस्त 2026 दिन सोमवार को स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में 'युवा संवाद कार्यक्रम'आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश नगर प्रचारक नितिन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्र/ छात्राओं को कहा कि युवा अपने दैनिक कार्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और सामाजिक सहयोग के माध्यम से देश की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्य रूप से व्यक्ति निर्माण, समाज सेवा और हिंदुत्व की विचारधारा के माध्यम से युवाओं को समाज में जोड़कर तथा सकारात्मक भावो को अपनाते हुये राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है,
जिला प्रचारक आकाश ने एक प्रसिद्ध प्रेरणादायक सूत्र "सर पर बर्फ, हृदय में पत्थर, मुंह में शक्कर, और पैर में चक्कर "का अर्थ बताते हुये कहा कि :सर पर बर्फ -विपरीत परिस्थितियों में भी अपना दिमाग एकदम ठंडा और शांत रखना चाहिए, ताकि क्रोध में कोई गलत निर्णय न हो,मुहं में शक्कर - हमेशा मीठा और विनम्र बोलना चाहिए। किसी से कड़वी बात नहीं कहनी चाहिए ताकि लोग आपकी बात से आहत न हों,हृदय में पत्थर - फैसले लेते समय व्यावहारिक और मजबूत होना चाहिए, ताकि कोई आपकी भावनाओं का फायदा न उठा सके। पैर में चक्कर : इसका अर्थ है कि एक कर्मठ व्यक्ति या कार्यकर्ता को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए, लगातार लोगों के बीच जनसम्पर्क और भ्रमण करते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तित्व निर्माण राष्ट्र निर्माण की नींव है ।
इस दौरान छात्र /छात्राओं ने मुख्य वक्ता से प्रश्न भी पूछे एवं उनके उत्तर भी प्राप्त किये । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने दोनों वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर कार्यवाह महेन्द्र नाथ पाठक द्वारा किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments